ePaper

अंचलाधिकारी ने दी अंतिम चेतावनी, आज चलेगा बुलडोजर

Updated at : 27 Sep 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
अंचलाधिकारी ने दी अंतिम चेतावनी, आज चलेगा बुलडोजर

कांडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

कांडी में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त प्रतिनिधि, कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय और थाना प्रभारी असफाक आलम ने लोगों को अंतिम चेतावनी दी. पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्य सड़क पर अवैध अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं इसे हटा लें, अन्यथा रविवार को जेसीबी द्वारा अतिक्रमण हटाया जायेगा. उस दौरान सड़क पर पाये गये सभी सामान को जब्त किया जायेगा. सीओ ने बताया कि पर्व-त्योहार के समय कांडी प्रखंड मुख्यालय की मुख्य सड़क पर जाम लगना आम हो गया है. सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन, मनमानी ढंग से खड़े ऑटो, बीच बाजार में गाड़ियों द्वारा सामान और सवारी उतारना-चढ़ाना और दुकानों के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों से आम लोगों का जीना दूभर हो गया है. इससे आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को भारी असुविधा हो रही है. पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि लोग स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर और प्रभावी कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया विजय राम और बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola