जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहा तापमान, पौधरोपण जरूरी

Updated:
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहा तापमान, पौधरोपण जरूरी

जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहा तापमान, पौधरोपण जरूरी

विज्ञापन

जिलेभर में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस, लोगों को किया गया जागरूकप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद और सचिव रंजना लकड़ा के निर्देश पर तथा जनक विकास धारा ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओबरा में बाल विवाह रोक और विश्व पृथ्वी दिवस को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. कार्यक्रम में कक्षा 9 और 10 के छात्रों ने भाग लिया. पीएलवी टीम के मुरली श्याम तिवारी, रमाशंकर चौबे, रविंदर यादव और यशवंत कुमार मिश्रा ने छात्रों को जानकारी दी. विश्व पृथ्वी दिवस 2026 की थीम आवर पावर, आवर प्लानेट है. जलवायु परिवर्तन के कारण झारखंड के कई जिलों में तापमान बढ़ रहा है. इसके लिए पौधरोपण और जल संरक्षण जरूरी है. रामाशंकर चौबे ने छात्राओं को पढ़ाई में अनुशासन बनाये रखने की प्रेरणा दी. मुरली श्याम तिवारी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी दंड की जानकारी दी. यशवंत मिश्रा ने अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के लाभ बताये. रविंद्र यादव ने गुड टच-बैड टच और नशामुक्ति पर छात्रों को जागरूक किया. कार्यक्रम में शिक्षक राजेश शर्मा, सीमा कुमारी, सुचित्रा एक्का, निशा कुमारी, रेखा, नूतन और सरिता उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन मुख्य शिक्षक राजेश शर्मा ने किया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola