ePaper

शिक्षकों को तनाव प्रबंधन दिया प्रशिक्षण

Updated at : 13 Oct 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों को तनाव प्रबंधन दिया प्रशिक्षण

शिक्षकों को तनाव प्रबंधन दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

गढ़वा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), पटना के तत्वावधान में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए तनाव प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय क्षमता विकास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को जीवन और शिक्षण क्षेत्र में आने वाले दबाव और मानसिक तनाव का सामना करने के लिए व्यावहारिक और प्रभावी उपकरण प्रदान करना था. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्राचार्या रीना कुमारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तुकार हैं और उनके मानसिक रूप से सशक्त होने पर ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बन सकता है. उन्होंने इस कार्यशाला को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यशाला के सत्रों का संचालन सीबीएसइ रिसोर्स पर्सन अवध किशोर सिंह और तनुश्री ने किया. कार्यशाला में गढ़वा और डालटेनगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों बीएसकेडी पब्लिक स्कूल, शांति निवास विद्यालय, ब्राइटलैंड स्कूल और सेंट मैरी स्कूल के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ब्राइटलैंड स्कूल, डालटेनगंज के निदेशक राहुल सिंह और शांति निवास विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर रौसना एवं रिसोर्स चिंसु सिंह भी प्रशिक्षण में शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola