ePaper

पलामू में आंधी-पानी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, ब्लैकआउट से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 27 Sep 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में आंधी-पानी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, ब्लैकआउट से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हरिहरगंज, नावाबाजार, पाटन, सतबरवा और उंटारी रोड में तूफान के बाद घंटों बिजली गुल, उपभोक्ताओं में नाराज़गी

विज्ञापन

हरिहरगंज, नावाबाजार, पाटन, सतबरवा और उंटारी रोड में तूफान के बाद घंटों बिजली गुल, उपभोक्ताओं में नाराज़गी प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार की शाम आये तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बुरी तरह बाधित हो गयी. हरिहरगंज, नावाबाजार, पाटन, सतबरवा और उंटारी रोड प्रखंड के कई गांवों और शहरी इलाकों में घंटों तक अंधेरा पसरा रहा। बिजली के बिना जनजीवन ठप हो गया, घरेलू कामकाज से लेकर व्यवसाय तक प्रभावित हुए. हरिहरगंज में 23 घंटे से बिजली गुल हरिहरगंज प्रखंड में शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार शाम तक करीब 23 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. उपभोक्ताओं ने बताया कि तेज हवा और बारिश के बाद बिजली पूरी तरह ठप हो गयी. शनिवार को कुछ समय के लिए बिजली आयी, लेकिन फिर से कट गयी. मोटर पंप नहीं चलने के कारण लोगों को पानी की समस्या भी झेलनी पड़ी. मोबाइल चार्ज तक नहीं होने से लोग काफी परेशान दिखे. नावाबाजार में 24 घंटे से बिजली ठप नावाबाजार में तेज तूफान के दौरान कंडा बस स्टैंड पर एक बड़ा पेड़ पिंटू गुप्ता की गुमटी के पास गिर गया. वहां मौजूद तीन-चार लोग बाल-बाल बचे. दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी और मोहन साव की झोपड़ी भी उजड़ गयी. क्षेत्र में कई निर्माणाधीन पंडालों को नुकसान पहुंचा है. आंधी के बाद से 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही. छतरपुर में 15 घंटे ब्लैकआउट छतरपुर में शुक्रवार शाम करीब छह बजे आए तूफान से मुख्य विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण 15 घंटे तक ब्लैकआउट रहा. सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से कई जगह तार टूट गया था. लगभग 15 विद्युतकर्मियों ने पूरी रात मेहनत कर शनिवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की. सतबरवा में 21 घंटे बिजली बाधित प्रखंड में आंधी और बारिश के चलते शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर दो बजे तक करीब 21 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे मोबाइल चार्ज से लेकर व्यवसायिक गतिविधियां प्रभावित रहीं. सतबरवा सबस्टेशन से जुड़े 16 पंचायतों में बिजली संकट बना रहा. पाटन में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था पाटन प्रखंड में शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक करीब 15 घंटे बिजली नहीं रही. उपभोक्ताओं का कहना है कि हर बार आंधी को बहाना बनाकर विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचता है. विभाग के अनुसार, इस बार 33 ब्रेकडाउन की सूचना है, जिससे बहाली में देर हुई. उंटारी रोड में 14 घंटे तक अंधेरा उंटारी रोड प्रखंड में तेज हवा और बारिश के कारण शुक्रवार शाम छह बजे से शनिवार सुबह तक बिजली बाधित रही. 14 घंटे तक बिजली नहीं रहने से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola