विकट कलिकाल में नाम संकीर्तन का विशेष महत्व

Updated:
विज्ञापन
विकट कलिकाल में नाम संकीर्तन का विशेष महत्व

नीलकंठ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और श्रीराम कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण

विज्ञापन

नीलकंठ महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और श्रीराम कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण प्रतिनिधि, गढ़वा जिला मुख्यालय के समीप जोबरईया गांव स्थित बंडा पहाड़ के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आठ मार्च से चल रहे नौ दिवसीय विराट श्रीरुद्र महायज्ञ के चौथे दिन सुबह भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया. रुद्राभिषेक के दौरान आचार्यों के मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. इसके बाद यज्ञस्थल पर मंत्रोच्चार के साथ हवन और आहुतियों का कार्यक्रम शुरू हुआ. इसमें मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार पाल सहित अन्य यजमानों ने यज्ञाधीश आचार्य श्रीश्री आशीष वैद्यजी महाराज के सानिध्य में हवन किया. शाम में सभी यजमानों ने संयुक्त रूप से व्यास पीठ का पूजन किया. इसके बाद पावन श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा वाचक आचार्य पंकज शांडिल्य ने राम नाम की महिमा का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि विकट कलिकाल में नाम संकीर्तन का विशेष महत्व है. भगवान का नाम लेने से मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है और श्रीराम कथा का श्रवण कर कलयुग के पापों से मुक्त हो सकता है. उन्होंने भगवान श्रीराम के बाल चरित्र और बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि प्रभु ने ताड़का, सुबाहु जैसे राक्षसों का वध कर यज्ञ की रक्षा की. कथा के बीच-बीच में संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कथा के अंत में दिव्य झांकियों के दर्शन से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये. प्रधान संयोजक राकेश पाल ने आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों से श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था बनाये रखने का आग्रह किया. इस दौरान अनूप कुमार अग्रवाल, रविरंजन सिंह और सब इंस्पेक्टर विवेक पाल ने संयुक्त रूप से व्यास पीठ को सम्मानित किया. यज्ञाधीश आचार्य श्रीश्री आशीषजी महाराज ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर उनका आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में जागृति युवा क्लब महायज्ञ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय पाल, उदय पाल, पंकज पाल, चंदन पाल, आनंद चंद्रवंशी, जितेंद्र पाल गुड्डू, हरि पाल, धनंजय चंद्रवंशी, उदय पाल राजन, अनिल सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola