पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यालय को मिला पुरस्कार

पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यालय को मिला पुरस्कार
बंशीधर नगर : विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर 31 मई को आयोजित जिलास्तरीय पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय नगरउंटारी की दो छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है़ प्रतियोगिता में दो छात्राओं द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल विश्वकर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है़
प्रतियोगिता में कक्षा छह की काजल कुमारी व कक्षा आठ की प्रीति कुमारी ने पुरस्कार प्राप्त किया है़ जबकि इस प्रतियोगिता में उच्च शिक्षण संस्थान के प्रतिभागी भी शामिल थे़ उन्होंने बताया कि झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित डीजी साथ ई ऑनलाइन पठन-पाठन के तहत प्रत्येक शनिवार को आयोजित होनेवाली क्विज प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय नगरउंटारी के कुल 46 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था़ सभी ने दस-दस अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर अपना नाम दर्ज कराया था़, जबकि अनुमंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था़
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










