ePaper

सनातन धर्म जीव को भवसागर से पार लगाने वाली नौका: स्वामी ब्रह्मदेवाचार्य

Updated at : 24 Jan 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
सनातन धर्म जीव को भवसागर से पार लगाने वाली नौका: स्वामी ब्रह्मदेवाचार्य

गोढ़ेया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय, आज होगी पूर्णाहुति

विज्ञापन

गोढ़ेया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ से वातावरण हुआ भक्तिमय, आज होगी पूर्णाहुति प्रतिनिधि, गढ़वा गोढ़ेया गांव में भक्ति और आध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है. भारत के महान संत त्रिदंडी स्वामीजी के कृपापात्र जीयर स्वामीजी के शिष्य संत वशिष्ठ नारायण आचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित पांच कुंडीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. श्री रघुनाथ बाबा यज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार को होगी. इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. शनिवार को आयोजित प्रवचन के दौरान छत्तीसगढ़ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी ब्रह्मदेवाचार्य जी महाराज ने सनातन धर्म की महिमा का विस्तार से वर्णन किया. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जीव को भवसागर से पार लगाने वाली नौका के समान है. सनातन का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि जो सभी के तन में सना हो, वही सनातन है. चाहे वह चींटी हो या हाथी, मनुष्य हो या देवता. महाराज ने रामनाम की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिव्य मंत्र समस्त पापों का नाश कर जीव को परम कल्याण की ओर ले जाता है. उन्होंने हनुमान जी और विभीषण का उदाहरण देते हुए बताया कि गुरु वचन और विवेक को अपनाने से विभीषण लंका के राजा बने, जबकि विवेकहीन रावण का पतन हुआ. यज्ञशाला में यज्ञाचार्य यादवेंद्राचार्य एवं उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण गुंजायमान है. वहीं प्रवचन पंडाल में जगद्गुरु रामकिंकर जी महाराज और शिवानी दूबे के संगीतमय प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं. रामजन्म उत्सव का सजीव चित्रण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. महायज्ञ में गढ़वा और पलामू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. यज्ञ समिति के संरक्षक संजय कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष श्रवण उपाध्याय, सचिव अजय कुमार उपाध्याय और कोषाध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे की व्यवस्था की गयी है. महायज्ञ को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola