टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों का वेतन कम हुआ, परेशानी

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों का वेतन कम हुआ, परेशानी

टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों का वेतन कम हुआ, परेशानी

विज्ञापन

गढ़वा.

झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल पलामू प्रमंडलीय अध्यक्ष सह गोविंद प्लस टू विद्यालय गढ़वा के प्राचार्य विश्व विजय सिंह के नेतृत्व में गढ़वा डीसी दिनेश कुमार यादव से मिला. प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया. इस संबंध में डीसी को एक मांग पत्र भी सौंपा गया. इसमें कहा गया हैं कि देश में लागू नयी शिक्षा नीति में शिक्षकों को आकर्षक वेतन देने की बात कही गयी है. जबकि झारखंड में बनी नयी नियमावली में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों का वेतन कम कर दिया गया है. इस कारण योग्य लोग शैक्षणिक क्षेत्र में आने से परहेज करने लगे हैं. शत-प्रतिशत विद्यालयों का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक से कराया जा रहा है. इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त मानदेय भी नहीं दिया जाता है. लेकिन अपेक्षानुरूप कार्य नहीं होने पर उन्हें दंडित किया जा रहा है. इससे शिक्षकों में काफी रोष है.

शिक्षक एसीपी व एमएसीपी के लाभ से भी वंचित : इसी तरह 10 वर्षों के संतोषप्रद सेवा के बाद अन्य राज्य कर्मचारियों को एसीपी और एमएसीपी का लाभ मिलता है. लेकिन हजारों शिक्षक इससे वंचित हैं. गढ़वा के विद्यालयों में बच्चों को आधुनिक शिक्षा के लिए बड़ी संख्या में कंप्यूटर और अन्य कीमती उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं. इनकी सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है. विद्यालयों में अक्सर चोरी की घटनाएं होती रहती है. इसके लिए रात्रि प्रहरी की आवश्यकता है.

ज्यादातर विद्यालयों की जमीन व खेल मैदान का अतिक्रमण : संघ ने कहा है कि ज्यादातर विद्यालयों के खेल मैदान और खाली पड़ी जमीन अतिक्रमित हो चुकी है. उसे अतिक्रमण मुक्त करते हुए उसपर चहारदीवारी बनाने की जरूरत है. विद्यालयों के बिजली बिल और होल्डिंग टैक्स देने के लिए किसी तरह की फंड की व्यवस्था नहीं है और न ही इससे संबंधित कोई गाइडलाइन जारी की गयी है. जबकि संबंधित विभागों द्वारा बार बार बिल भेजा जाता है और डिफॉल्टर घोषित करते हुए मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी जाती है.

कहीं कम कहीं अत्धधिक नामांकन : इसी तरह सैकड़ों विद्यालयों को उत्क्रमित तो कर दिया गया है, लेकिन कहीं 50 विद्यार्थियों का भी नामांकन नहीं होता है, तो कहीं एक हजार से भी अधिक बच्चे नामांकित हैं. संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उपायुक्त से इनके समाधान का आग्रह किया है. प्रतिनिधि मंडल में प्रमंडलीय अध्यक्ष विश्व विजय सिंह के अलाव गोविंद कुमार, सुधाकर सिंह, विवेक सिंह, अंतू यादव , राकेश गुप्ता, मनोज कुमार व चंद्रमौलेश्वर पांडेय शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola