Road Accident: मौत की सड़क बनी रमकंडा-डाल्टेनगंज रोड, हाइवा ने बाइक सवार को कुचला

रमकंडा-डाल्टेनगंज रोड पर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत. फोटो : प्रभात खबर
Road Accident: झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित गढ़वा और पलामू जिले की रमकंडा-डाल्टेनगंज रोड मौत की सड़क बन गई है. हाइवा की ठोकर से एक बाइक सवार की मौत हो गई.
Road Accident|रमकंडा (गढ़वा), मुकेश तिवारी : पलामू और गढ़वा जिले को जोड़ने वाली रमकंडा-डालटनगंज रोड मौत की सड़क बन गई है. आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं. लोगों की जान चली जाती है. शनिवार को एक अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई.
नावाडीह गांव के पास हुआ हादसा, युवक की नहीं हो पाई पहचान
दुर्घटना नावाडीह गांव के समीप क्रशर के पास तीखे मोड़ पर हुई है. हाइवा से ठोकर लगने के बाद बाइक चालक गिर गया. उसका सिर फट गया. उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. समाचार लिखे जाने तक अज्ञात युवक की पहचान नहीं हो पायी है.
डाल्टेनगंज की ओर जा रहा था बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक हीरो स्प्लेंडर बाइक (JH 03AE 5318) से डाल्टेनगंज (पलामू) की ओर जा रहा था. इसी दौरान नावाडीह क्रशर से आगे तीखे मोड़ पर अज्ञात हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
एक दिन पहले तिनकोनिया व उदयपुर मोड़ के पास हुई थी दुर्घटना
रमकंडा-डाल्टेनगंज रोड में नावाडीह में संचालित क्रशर से निकलने वाले हाइवा की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है. पिछले महीने रमकंडा के रोहड़ा गांव की दंपती को हाइवा ने कुचल दिया था. शुक्रवार को भी तिनकोनिया के पास सड़क दुर्घटना में चेटे गांव निवासी माखन कोरवा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. उदयपुर मोड़ पर भंडरिया का एक युवक भी दुर्घटना में घायल हुआ है.
Also Read
धूल से परेशान ग्रामीणों ने रंका-रमकंडा सड़क किया जाम
Jharkhand : तिलक चढ़ाने पलामू से गढ़वा आये लोगों का टेंपो पलटा, एक की मौत, आधा दर्जन घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




