नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Updated:
विज्ञापन

चार युवकों से पूछताछ कर रही थी पुलिस, सबूत नहीं मिलने पर छोड़ा

विज्ञापन

चार युवकों से पूछताछ कर रही थी पुलिस, सबूत नहीं मिलने पर छोड़ा मुकेश तिवारी, रमकंडा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के कसमार गांव में 15 वर्षीय नाबालिग से कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. अब तक घटना से जुड़ा कोई पुख्ता सबूत पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है. शव बरामद होने के कुछ घंटों के भीतर ही शक के आधार पर चार युवकों से पूछताछ की गयी थी. चारों युवक शादी समारोह में मेहमान बनकर आये थे. हालांकि पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के कारण उन्हें फिलहाल छोड़ दिया गया है. पुलिस अब अन्य संभावित सुरागों की तलाश में जुटी है. उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को कसमार गांव में नाबालिग का शव गांव से करीब 700 मीटर दूर अरहर के खेत से बरामद किया गया था. जानकारी क अनुसार, नाबालिग अपने घर के बगल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. अगले दिन सुबह उसका शव संदिग्ध अवस्था में उसी घर से करीब 700 मीटर दूर खेत में मिला था. इससे बाद मृकता के परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी थी. चार युवकों से पूछताछ में साक्ष्य नहीं मिले: एसडीपीओ एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह ने बताया कि शक के आधार पर जिन चार युवकों से पूछताछ की गयी, उनके खिलाफ घटना में संलिप्तता का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है. सभी पहलुओं पर जांच की गयी है, लेकिन फिलहाल उनकी भूमिका सामने नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ा रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का प्रयास किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola