Garhwa News: गजमोती नदी में नहाने गए 50 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत, पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया पीछे
केतार के पाचाडुमर गांव में गजमोती नदी में नहाने गए 50 वर्षीय मजदूर शिवकुमार राम की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव बरामद कर पुलिस को सूचना दी।
केतार,गढ़वा: केतार थाना क्षेत्र के पाचाडुमर गांव में बुधवार को गजमोती नदी में डूबने से 50 वर्षीय मजदूर शिवकुमार राम की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भुखु राम के पुत्र शिवकुमार राम के रूप में हुई है. घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की बतायी गयी है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार, शिवकुमार राम काम पूरा करने के बाद गजमोती नदी में नहाने गया था. पुल के समीप नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पुल के पास जुट गये. ग्रामीणों ने झगड़ की मदद से नदी में शव की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया.
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
शिवकुमार राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटों और एक बेटी को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम पसरा है. मौके पर विमलेश पासवान, श्रवण राम, विनय प्रसाद, बाबूलाल यादव, बुलु कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए