बिरबंधा ने मढ़ना खुर्द को 45 रन से हराया
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 01 Mar 2026 9:23 PM
बिरबंधा ने मढ़ना खुर्द को 45 रन से हराया
बेलचंपा प्रीमियर लीग का शुभारंभ प्रतिनिधि, गढ़वा बेलचंपा प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया पंकज पासवान न समाजसेवी समशेर आलम मौजूद थे. दोनों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की. उद्घाटन मैच मेढ़ना खुर्द और बिरबंधा टीम के बीच खेला गया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरबंधा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाये. टीम की ओर से बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेढ़ना खुर्द की निर्धारित ओवर में 110 रन ही बना सकी. इस प्रकार बिरबंधा ने 45 रन से शानदार जीत दर्ज की. मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिरबंधा टीम के खिलाड़ी छोटू को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने बल्ले से 48 रन का योगदान दिया व दो महत्वपूर्ण विकेट भी चटकाये. इस अवसर पर प्रतापपुर पंचायत के बीडीसी तहजीब खान, बिंदु कुमार, पीयूष पासवान, सत्येंद्र पासवान, बाबू खान, पिंटू पासवान, इसीद आलम, नोनित, मिथिलेश, प्रिंस, ऋषि, अमित, राजू, संदीप, प्रियास, आकाश, दीपक, विजय चौधरी, रोहित, राहुल, अरुण, धीरज, रामकुमार राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. मैच के मुख्य अंपायर रामकुमार राम, पवन एवं प्रकाश रहे, जबकि सोनल पासवान और पवन पासवान ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










