बड़गड़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी शिव प्रसाद साहू का निधन

बड़गड़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता के 70 वर्षीय पिता शिव प्रसाद साहू का आकस्मिक निधन शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से हो गया.
बड़गड़. बड़गड़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी सह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता के 70 वर्षीय पिता शिव प्रसाद साहू का आकस्मिक निधन शुक्रवार की सुबह हृदयाघात से हो गया. परिजनों ने बताया कि श्री साहू रोज की तरह सुबह पांच बजे नित्य क्रिया कर साधना किये. इसके कुछ देर बाद उन्होंने परिजनों को सांस लेने में तकलीफ़ होने की जानकारी दी. कुछ ही देर में परिजन कुछ समझ पाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया. श्री साहू शांत स्वभाव एवं धार्मिक विचार के व्यक्ति थे. वे विहंगम योग परिवार के सक्रिय साधक के रूप में लंबे समय से सत्संग एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे. बड़गड़ बाजार के प्रतिष्ठित किराना व्यवसायी श्री साहू के आकस्मिक निधन पर स्थानीय व्यवसायी वर्ग के लोगों सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं परिजन शोक में डूब गये हैं. इस मौके पर बड़गड़ वैश्य समाज के अरविंद जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंग प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि आनंद सोनी, बसंत सोनी, चंद्रेश्वर प्रसाद, मनोज गुप्ता, धनेश्वर प्रसाद, जितेंद्र चंद्रवंशी, प्रकाश सोनी, विरेश्वर सिंह, चंद्रमन सिंह, उमाशंकर प्रसाद, बरूण केसरी, रमेश गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




