जमीन पर जनता का काम मत रोकिए राजा जी : भानु प्रताप

भवनाथपुर विस क्षेत्र में विकास के सवाल पर फिर तेज हुई सियासत
भवनाथपुर विस क्षेत्र में विकास के सवाल पर फिर तेज हुई सियासत प्रतिनिधि, केतार भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर विकास के मुद्दे पर सियासत तेज हो गयी है. इस बार मामला केतार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रहे बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) निर्माण कार्य से जुड़ा है. दरअसल, शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी. इसके बाद शनिवार को पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर विधायक अनंत प्रताप देव (राजा जी) पर निशाना साधा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से प्रभात खबर में प्रकाशित रिपोर्ट को साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक और उनके कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की. पूर्व विधायक शाही ने अपने पोस्ट में लिखा कि विधायक (राजा जी) आप अपने गुंडे कार्यकर्ताओं पर लगाम लगाइए. अस्पताल के काम को रोकना अपराध है. अगर लेवी चाहिए तो गढ़ पर बुला लीजिए, पर जमीन पर जनता के काम को बाधित मत कीजिए. उनकी इस पोस्ट पर सैकड़ों लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. भवनाथपुर क्षेत्र में यह मुद्दा अब जनचर्चा का विषय बन गया है, और विकास कार्य को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर गरमा गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




