ePaper

रन फॉर डीएवी में राहत ने हासिल किया पहला स्थान

Updated at : 12 Oct 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
रन फॉर डीएवी में राहत ने हासिल किया पहला स्थान

रन फॉर डीएवी में राहत ने हासिल किया पहला स्थान

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा बीपी डीएवी पब्लिक स्कूल गढ़वा के तत्वावधान में रविवार को रन फॉर डीएवी का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ नीरज कुमार व विशिष्ट अतिथि ट्रेनी डीएसपी चिरंजीवी कुमार थे. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों व समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की. यह दौड़ रंका मोड़ से मांझियांव मोड़ तक आयोजित हुई, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं और 50 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भाग लिया. समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में कक्षा नौ के राहत आलम ने प्रथम, कक्षा 10 के चेतन भगत द्वितीय व कक्षा नौ के शिवम कुमान ने तृतीय स्थान हासिल किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है. विशिष्ट अतिथि चिरंजीवी कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम स्पिरिट और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाते हैं. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेन्द्र यादव, वरुण कुमार चौबे, गोविंद नारायण दुबे, ममता तिवारी, एके झा, पीके मिश्रा, बीके त्रिपाठी, दीपक लाल पाण्डेय, विवेकानंद पाठक, केसी मिश्रा, दुर्गेश द्विवेदी, मनोज कुमार सिन्हा, नवनीत मेहता, नेहा केशरी, विकाश दुबे, दिव्या कुमारी, अदिति गुप्ता, सगुफी नाजनीन, इफ्तेशाम नाजनीन, कुमारी विभा, पूजा मित्रा, जागृति उपाध्याय, कुमारी विध्यवासिनी, राजेश कुमार, जयप्रकाश केशरी आदि मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola