भूमि विवाद के मामले को लेकर भंडरिया में आयोजित हुई जनसुनवाई

Updated:
विज्ञापन
भूमि विवाद के मामले को लेकर भंडरिया में आयोजित हुई जनसुनवाई

मंगलवार को भंडरिया अंचल कार्यालय में जनसुनवाई हुई.

विज्ञापन

भंडरिया. मंगलवार को भंडरिया अंचल कार्यालय में जनसुनवाई हुई. इसमें जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई हुई. अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस सुनवाई में सैकड़ों की संख्या में रैयत पहुंचे और जमीन की गड़बड़ी भरे ऑनलाइन रिकॉर्ड पर सवाल खड़े किये. रैयतों ने बताया कि जिन खाता-प्लॉट में उन्होंने वर्षों तक ऑफलाइन रसीद कटवाई थी, जिनमें 12, 13 और 14 एकड़ जमीन दर्ज है, उन्हीं प्लॉटों में ऑनलाइन खतियान में अब सिर्फ पांच से छह एकड़ जमीन दिख रही है. बाकी जमीन कहां चली गयी, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही है. रैयतों का कहना था कि 2012-13-14 तक की रसीदें और सभी कागजात उनके पास सुरक्षित हैं, फिर भी जमीन किसी और के नाम पर ऑनलाइन दर्ज हो जाने से गंभीर विवाद की स्थिति बन रही है. कई रैयतों ने चेताया कि इस गड़बड़ी से आपसी टकराव और मारपीट की नौबत तक आ सकती है. रैयतों की शिकायत सुनने के बाद अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि जमीन विवाद जैसे संवेदनशील मामलों को हल्के में नहीं लिया जायेगा. हर मंगलवार को अंचल कार्यालय में जनसुनवाई होगी. इसके अलावा हर महीने की 15 तारीख को अंचल दिवस और 30 तारीख को थाना दिवस पर थाना प्रभारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मामलों का निपटारा किया जायेगा. कार्यक्रम में अंचल निरीक्षक बिंदेश्वरी कुमार, राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार, पवन सिंह और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे. वहीं, रैयतों में रवि शंकर कश्यप, हरिदास तिर्की समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola