हरी सब्जियों की कीमत हुई ऊंची, लोग परेशान

हरी सब्जियों की कीमत हुई ऊंची, लोग परेशान
भीषण गर्मी के कारण बीते एक हफ्ते में हरी सब्जियों की बढ़ती कीमत ने आम जनता के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. ज्यादातर हरी सब्जियां 30 से 50 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है. बारिश की कमी और भीषण गर्मी के कारण पिछले एक सप्ताह में सब्जियों की कीमतों में 50 फीसदी तक वृद्धि दर्ज की गयी है. लोगों का कहना है कि डंडई की मंडी में न केवल सब्जियों की कीमत बढ़ी है. बल्कि दाल, चावल और अन्य खाद्य पदार्थ के दाम भी बढ़ गये हैं. सब्जी विक्रेता देवनाथ राम ने कहा कि आपूर्ति कम होने से पिछले एक सप्ताह में सब्जियों की कीमतों में उछाल आया है. गर्मी और लंबे समय तक बारिश की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है. ऐसे में मार्केट में हरी सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है. इससे कीमतें बढ़ गयी हैं. उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते में बारिश नहीं हुई, तो कीमतें और बढ़ सकती हैं. कद्दू और नेनुआ छोड़कर सभी सब्जियां 40-50 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक कीमत पर बिक रही हैं. गृहिणी सुशीला देवी ने कहा कि टमाटर जैसी जरूरी चीज की कीमत 25 से बढ़ कर 50 रुपये प्रति किलो हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




