भ्रष्ट शासन से परेशान जनता कर रही चुनाव का इंतजार : सत्येंद्रनाथ
भ्रष्ट शासन से परेशान जनता कर रही चुनाव का इंतजार : सत्येंद्रनाथ
रविवार को गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव में भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के समक्ष झामुमो के करीब 100 मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. पूर्व विधायक ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर इनका स्वागत किया. पूर्व विधायक ने कहा कि स्थानीय लोग इस भ्रष्ट शासन से पूरी तरह परेशान हो चुके हैं. जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही है. स्थानीय विधायक सह मंत्री ने गढ़वा को अपनी जागीर समझ लिया है. मंत्री और झामुमो कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कारण लोग गलत का विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं. मंत्री के कार्यकाल के दौरान सैकड़ों निर्दोष लोगों पर फर्जी केस कराकर जेल भेजा गया है. मंत्री ने गढ़वा को पूरी तरह अपराधीकरण की ओर धकेल दिया है. मौके पर कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी व चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी भी उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए