विश्व मच्छर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मलेरिया-डेंगू से बचाव के बताए उपाय
कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
विश्व मच्छर दिवस पर भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वच्छता और सावधानी बरतने की अपील की गई।
भवनाथपुर,गढ़वा: विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को मच्छरों से होने वाली बीमारियों, विशेषकर मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी.
आपके शहर में
पानी का जमाव रोकने और मच्छरदानी के इस्तेमाल की अपील
स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि घर और आसपास पानी का जमाव मच्छरों के प्रजनन का प्रमुख कारण है. लोगों से अपील की गयी कि घरों के आसपास गंदा पानी जमा नहीं होने दें. पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें तथा मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें.
कार्यक्रम के दौरान लोगों को मच्छरजनित बीमारियों के शुरुआती लक्षणों के प्रति भी जागरूक किया गया. स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, शरीर में दर्द या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं.
यह भी पढ़ें : भू-अर्जन के लंबित मामलों का तेजी से करें निष्पादन, रैयतों को शीघ्र दें मुआवजा : डीसी
रोकथाम में आम लोगों की भागीदारी जरूरी
अधिकारियों ने कहा कि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है. स्वच्छता और सावधानी अपनाकर इन बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
मौके पर डॉ. सूर्यकांत, डॉ. अवनीत विश्वास, एमटीएस विधानंद प्रजापति, लैब तकनीशियन लाल साहब सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए