तुलसीदास जयंती पर आरके पब्लिक स्कूल में भक्ति और संस्कारों का संगम, छात्रों ने किया रामचरितमानस का पाठ

Updated:
विज्ञापन

आर.के. पब्लिक स्कूल, अधौरा में गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर भक्ति और संस्कारों का संगम हुआ। छात्रों ने रामचरितमानस का पाठ कर महान संत को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर,गढ़वा: आरके पब्लिक स्कूल, अधौरा में बुधवार को भक्ति काल के महान संत एवं कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या पर्णा घोष ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके बाद छात्रों ने रामचरितमानस का सस्वर पाठ, हनुमान चालीसा, भजन एवं तुलसीदास के जीवन पर आधारित भाषण प्रस्तुत किए. शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि तुलसीदास ने ‘श्रीरामचरितमानस’ को अवधी भाषा में लिखकर भगवान राम की कथा को जन-जन तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें : विश्व मच्छर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मलेरिया-डेंगू से बचाव के बताए उपाय

तुलसीदास के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील

इस अवसर पर प्रधानाचार्या पर्णा घोष ने कहा कि तुलसीदास ने सत्य, धर्म, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया है. आज के समय में विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को संस्कारवान बनाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करता रहेगा.

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और छात्रों ने सामूहिक रूप से ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गान किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola