ePaper

लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें: आइजी

Updated at : 11 Oct 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करें: आइजी

आइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन

आइजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण प्रतिनिधि, गढ़वा पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया. आइजी के आगमन पर पुलिस अधीक्षक ने उनका बुके देकर स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान आइजी सिन्हा ने लंबित मामलों की समीक्षा की और उन्हें तय समयसीमा के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया. उन्होंने एसडीपीओ के पास पर्यवेक्षण के लिए लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, कोर्ट कंप्लेन के आधार पर लंबित केस दर्ज करने, और जीरो एफआईआर से संबंधित मामलों के त्वरित निवारण की जिम्मेदारी सौंपी. आइजी ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामलों, जमीनी विवादों, और थाना क्षेत्र के बैंकों में संभावित चोरी या डकैती जैसी घटनाओं को रोकने के लिए गश्ती दलों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखने का भी निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola