चिनिया मोड़ पर नाग पंचमी की धूम, परशुराम वंशजों ने राहगीरों में बांटा प्रसाद

Updated:
विज्ञापन

प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

गढ़वा के चिनिया मोड़ पर नाग पंचमी के अवसर पर परशुराम वंशजों द्वारा भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

गढ़वा: नाग पंचमी के अवसर पर शहर के चिनिया मोड़ पर परशुराम वंशजों की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन में बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धापूर्वक प्रसाद का वितरण किया गया.

नाग देवता की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नाग देवता की पूजा-अर्चना की. परशुराम वंशजों ने भगवान नाग देवता से पूरे गढ़वा जिले के साथ-साथ पड़ोसी पलामू प्रमंडल के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में परशुराम उपाध्याय, दुर्गेश कुमार पाठक, डब्लू उपाध्याय, विंध्याचल चौबे, किशोरी चौबे, गुड्डू दुबे, विभूति नारायण दुबे, भगवती तिवारी, सुशी पांडे, आकाश दुबे, अविनाश तिवारी, अखिलेश चौबे, सुन्ना दुबे, छोटू पाठक, मनीष दुबे, गुरु पाठक और बसंत पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: चिनिया में जी राम योजना को लेकर ग्राम सभा, डोभा-सड़क समेत कई योजनाओं के प्रस्ताव पारित


विज्ञापन
पियूष तिवारी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola