ePaper

रंगोली में पलक, सुप्रिया, राखी व वर्षा को पहला स्थान

Updated at : 17 Oct 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
रंगोली में पलक, सुप्रिया, राखी व वर्षा को पहला स्थान

रंगोली में पलक, सुप्रिया, राखी व वर्षा को पहला स्थान

विज्ञापन

मझिआंव. दीपावली के उपलक्ष्य में आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी में अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें गंगा, यमुना, कावेरी और ब्रह्मपुत्र चारों सदनों के छात्रों ने भाग लिया. इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने पुरस्कृत किया गया. साथ ही छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की. समूह ए में पलक और सुप्रिया (गंगा सदन) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. समूह बी में सृष्टि (यमुना सदन) ने द्वितीय पुरस्कार जीता. समूह सी में राखी पांडे (कावेरी सदन) को प्रथम पुरस्कार मिला. समूह डी में वर्षा कुमारी (ब्रह्मपुत्र सदन) ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया. इस दौरान निर्णायक मंडल में शिक्षक राजेश कुमार पांडे, जय गोविंद ठाकुर और पूजा ठाकुर ने विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केआर झा ने सभी विजेताओं को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola