ePaper

ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

Updated at : 15 Oct 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

ऑटो व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव के पास मंगलवार देर शाम ऑटो से हुई टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रमना थाना क्षेत्र के चटनिया टोला निवासी शिवप्रसाद बैठा (45) के रूप में हुई है. वहीं घायल अनुज बैठा को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिवप्रसाद व अनुज अपने घर से बाइक पर सवार होकर चिनिया थाना क्षेत्र के डोल गांव अपने रिश्तेदार के घर गये हुए थे. वापस आने के क्रम मे चुंदी गांव के पास ऑटो से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी. घटना के बाद शिव प्रसाद बैठा की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर वापस सौंप दिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola