ePaper

मलेरिया दिवस पर गढ़वा को मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Updated at : 25 Apr 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
मलेरिया दिवस पर गढ़वा को मलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प

विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गढ़वा. विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पेयजल व स्वच्छता विभाग नगर परिषद आदि के पदाधिकारी व कर्मी भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ पुष्पा सहगल, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ संतोष मिश्रा व जिला मलेरिया सलाहकार अरविंद कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मलेरिया टेक्निकल सुपरवाइजर, एमपीडब्ल्यू आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर हम सभी को यह शपथ लेने की आवश्यकता है कि सभी लोग मिलकर गढ़वा जिला से मलेरिया को समाप्त कर दिये जाये. उन्होंने कहा कि इसके लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि मॉनसून आते ही मलेरिया, डेंगू आदि कीटजनित रोग के संक्रमण बढ़ने की आशंका रहती है. ऐसी स्थिति में मॉनसून आने से पूर्व इस प्रकार के रोगों से बचाव व नियंत्रण की सभी तैयारियां पूर्ण रखने की जरूरत है. कार्यशाला में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर पुष्पा सहगल ने मलेरिया के कारण बचाओ एवं इलाज की विस्तृत जानकारी दी. महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष मिश्रा ने मलेरिया एवं अन्य संक्रामक रोग की विस्तार से जानकारी दी. श्री द्विवदी ने कहा कि घर के आसपास जल जमाव होने से रोकें. कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है. बुखार होने पर तुरंत नजदीक स्वास्थ्य केंद्र जाकर स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क करें. उन्होंने कहा कि मलेरिया की जांच व उपचार सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है. कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से शपथ ग्रहण कराया. सभी लोगों ने मलेरिया रोकथाम व नियंत्रण के लिए शपथ ली. कार्यक्रम के बाद जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केद्रों में मलेरिया नियंत्रण व बचाव के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसमें अमित दिवाकर, विद्यानंद प्रजापति, पंकज कुमार विश्वकर्मा, विजय कुमार पाठक, संजय मिश्रा, विनोद राम, रेणु देवी, राजलक्ष्मी देवी, शमी कुमारी, संतोष टोप्पो, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार रवि, मनदीप प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, अनुज कुमार आदि के नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola