संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें पदाधिकारी: एसडीएम

Updated at : 26 Mar 2026 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें पदाधिकारी: एसडीएम

रामनवमी को लेकर एसडीएम ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

विज्ञापन

रामनवमी को लेकर एसडीएम ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने रामनवमी को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बैठक की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी, सभी थाना प्रभारी, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों के पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े. बैठक में एसडीएम संजय कुमार व एसडीपीओ नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें और किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करें. एसडीएम ने अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को जुलूस मार्ग में पड़ने वाले क्लिनिक व अस्पतालों को खुले रखने के लिए संचालक से अनुरोध करने व वहां नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया. बैठक में उपस्थित अग्निशमन पदाधिकारी मंटू सिंह ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार अग्निशमन टीमों को तैयार रखा जायेगा. एसडीएम ने जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा और किसी भी स्थिति में तत्काल सूचना देना अपेक्षित होगा. एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों से रामनवमी के पावन पर्व को हर्षोल्लास, शांति व सामाजिक समरसता के साथ मनाने व किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष को 62012 61084 पर कॉल कर सूचित करने की अपील की है. अफवाह फैलाने वालों पर विशेष निगरानी बरतें एसडीएम ने समय-समय पर विशेष शाखा से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आवश्यक निवारक कदम उठाने के निर्देश दिये. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों व अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने व उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर भी सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया. एसडीएम ने धार्मिक स्थलों के आसपास यथासंभव सीसीटीवी या वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने व जुलूस मार्गों का पूर्व-सत्यापन करने का निर्देश दिया. उन्होंने प्रत्येक जुलूस में पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती व सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी आपस में बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया. जुलूस आयोजकों की पूरी जानकारी संधारित करने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निकलने वाले सभी जुलूसों व अखाड़ों (लाइसेंसी या गैर-लाइसेंसी) के आयोजकों की विस्तृत जानकारी संधारित करें. इसमें कम से कम 10 सदस्यों के नाम, पता, मोबाइल नंबर, नेतृत्वकर्ता का नाम, फोटोग्राफर वीडियोग्राफर का नाम पता व मोबाइल नंबर आदि विवरण शामिल होगा. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को भड़काऊ नारे व गीतों की वीडियोग्राफी करने को कहा गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola