उप मुखिया के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

उप मुखिया के खिलाफ पेश किया अविश्वास प्रस्ताव
रंका. प्रखंड के तमगेकला पंचायत की उप मुखिया संगीता देवी के विरूद्ध वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. वार्ड सदस्यों ने बताया कि कुल 15 वार्ड सदस्यों में 10 ने उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए बीडीओ शुभम बेला टोपनो को आवेदन दिया गया है. वार्ड सदस्यों ने बताया कि उप मुखिया संगीता देवी द्वारा गलत व्यवहार व भ्रष्टाचार करने को लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. बीडीओ शुभम बेला टोपनो ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर प्रखंड कार्यालय सभागार में चर्चा की गयी है. 18 अक्टूबर को उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया जायेगा. इसके लिए सभी वार्ड सदस्यों को नोटिस दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




