गढ़वा में नवनिर्मित सड़क और नाली का हुआ उद्घाटन, ग्रामीणों ने कहा- बरसात में होती थी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

नाला का उद्घाटन करते नगर परिषद अध्यक्ष | Prabhat Khabar

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में नवनिर्मित सड़क और नाली का उद्घाटन किया गया. इससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी.

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर सात स्थित बिहारी मंदिर लेन में नूपुर होटल से मां गढ़देवी मंदिर तक नवनिर्मित सड़क एवं नाली का उद्घाटन बुधवार को किया गया. नाली का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी और उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

बरसात मे‍ं जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न

इस गली में बरसात के दौरान जलजमाव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी होती थी. लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या को देखते हुए सड़क और नाली का निर्माण कराया गया है.

मौके पर इन लोगों की रही मौजूदगी

मौके पर अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर परिषद के प्रधान सहायक अमित कुशवाहा, वार्ड 7 के पार्षद विनोद प्रसाद, वार्ड 10 के पार्षद दीपक कुमार (मुन्ना मोबाइल), वार्ड 21 के पार्षद सुनील कुमार, वार्ड 17 की पार्षद मीरा कुमारी, वार्ड 20 की पार्षद सविता देवी आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola