ePaper

मिरचईया ने हारादाग को 11 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Updated at : 17 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
मिरचईया ने हारादाग को 11 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

मिरचईया ने हारादाग को 11 रन से हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन

धुरकी. धुरकी थाना क्षेत्र के मिरचईया गांव स्थित नवयुवक क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिरचईया ने हरादाग 11 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मिरचईया की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 74 रन बनाये. जवाबी पारी में हरादाग की टीम ने 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान और झामुमो नेता धीरेंद्र यादव उपस्थित थे. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. उनके उत्साहवर्धन के लिये उन्होंने शुभकामनायें दीं. इस मौके पर पचिया देवी, संध्या देवी, संतोषी देवी, उमेश राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola