प्रेमी युगल को आपत्तिजन स्थिति में पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी युगल को आपत्तिजन स्थिति में पकड़ा

प्रेमी युगल को आपत्तिजन स्थिति में पकड़ा

विज्ञापन

मझिआंव. थाना क्षेत्र के आछोड़ीह गांव के पास पहाड़ की तलहटी पर ग्रामीणों ने दो प्रेमी युगल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना मझिआंव थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश तोपो के निर्देश पर पुलिस बल और महिला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार ने बताया कि युवक और युवती दोनों बालिग हैं. ग्रामीणों ने उन्हें बातचीत करते हुए देख पुलिस को सूचित किया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और अब तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola