ePaper

अनाज गबन मामले की जांच के लिए मंत्री को लिखा पत्र

Updated at : 12 Oct 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
अनाज गबन मामले की जांच के लिए मंत्री को लिखा पत्र

अनाज गबन मामले की जांच के लिए मंत्री को लिखा पत्र

विज्ञापन

गढ़वा. लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने गढ़वा जिले के गोदामों में अनाज गबन से संबंधित लगातार आ रही खबरों के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र लिखकर अवगत कराया है. उन्होंने पत्र में कहा कि गढ़वा जिले में एक के बाद एक प्रखंडों में गरीबों को मिलनेवाले चावल व गेहूं के गबन का मामला सामने आ रहा है. इसमें छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है.इस मामले की विस्तृत जांच जरूरी है. गढ़वा जिले के सभी गोदामों की बारिकी से जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि सीबीआइ जांच कराने से दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा और इसमें शामिल सभी पदाधिकारी पकड़े जा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola