गुजरात में मझिआंव के मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
गुजरात में मझिआंव के मजदूर की मौत

गुजरात में मझिआंव के मजदूर की मौत

विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुर निवासी स्वर्गीय शमशाद खान के पुत्र खुशहाल खान की मौत गुजरात के मोरबी नामक स्थान पर हो गयी. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार खुशहाल लगभग दो माह पूर्व गुजरात के मोरबी में अशीष क्रेन एंड केजीएन क्रेन में रहकर गाड़ी चलाता था. जिसका मालिक रियाज अंसारी, आरिफ आलम एवं शोएब बालम बताया जा रहा है. परिजनों ने बताया कि खुशहाल खान की शादी इसी वर्ष सेमरहत गांव में स्वर्गीय मुनाजिर खान की लड़की से हुआ था और शादी के कुछ दिन बाद ही काम करने गया हुआ था. वहीं थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव निवास सैफ अली खान ने बताया गुजरात में ही मोरबी से कुछ दूरी पर दूसरे स्थान पर हम रहते थे. घटना की खबर सुनकर मोरबी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया. सैफ अली ने बताया कि शव ले जाने के लिए कंपनी एंबुलेंस और कुछ रोड खर्च दी है. सैफ अली खान ने बताया कि वहां लगे सीसीटीवी एवं कुछ लोगों से जानकारी के अनुसार गाड़ी धोने के दौरान शॉर्ट सर्किट से मौत हुई है.जबकि कंपनी वाले ने बताया कि हार्ट अटैक से मौत हुई है. पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola