जरूरतमंदों के बीच किया खिचड़ी का वितरण

जरूरतमंदों के बीच किया खिचड़ी का वितरण
गढ़वा. रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप अग्रवाल परिवार ने भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच श्रद्धा भाव से खिचड़ी का वितरण किया गया. इस अवसर पर राजीव रंजन अग्रवाल ने कहा कि इस सेवा कार्य का 106वें सप्ताह का पूरा होना हमारे लिए गर्व का विषय है. यह ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पायी है. संतोष अग्रवाल ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता. प्रसाद रूपी भोजन कराकर जो आत्मिक सुख मिलता है, वही हमें निरंतर प्रेरित करता है. हर्ष अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भोजन देना नहीं, बल्कि लोगों को सम्मान देना भी है. युवाओं और बच्चों को सेवा से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना मजबूत हो. वहीं पुरुषोत्तम अग्रवाल ने कहा कि जब तक हमारे पास सामर्थ्य है, तब तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी. इस अवसर पर दीपिका अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल सहित अन्य सहयोगी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




