ePaper

कांडी में शारदीय नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गयी

Updated at : 27 Sep 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
कांडी में शारदीय नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गयी

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिला

विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हुए शामिला कांडी. प्रखंड के मुख्य बाजार में दुर्गापूजा पंडाल द्वारा शनिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथ में कलश उठाकर महावीरी झंडा, गाजे-बाजे के साथ यात्रा में भाग लिया. श्रद्धालु पैदल डूमरसोता मोड़ तक गये और वहां से 14 चारपहिया वाहनों के माध्यम से सोन नदी तक पहुंचे. स्नान और ध्यान के बाद विद्वान पंडितों ने अभिमंत्रित जल कलश में जल भरकर इसे पूजा पंडाल में स्थापित किया और नवदुर्गा का पाठ प्रारंभ हुआ. पूजा का विधि-विधान पुजारी दीप नारायण पांडेय द्वारा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मुख्य यजमान श्यामजीत गुप्ता और उनकी पत्नी गुड़िया देवी थे. पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्ति की बयार देखी गयी और चारों ओर भक्ति गीतों की स्वर लहर सुनाई दी. कांडी मुख्य सड़क के किनारे हजारों की संख्या में महावीरी ध्वज लगाये गये. पूजा समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार पासवान ने बताया कि यह दुर्गापूजा का पहला आयोजन है और भविष्य में यह परंपरा जारी रहेगी. नवमी तिथि को सूर्य मंदिर छठ पूजा समिति के सहयोग से महाभंडारे का आयोजन किया जायेगा. जल यात्रा को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष विजय कुमार, सचिव रितेश कुमार, उपसचिव शशि कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार सोनी, उपकोषाध्यक्ष दिवेश कुमार सोनी, संरक्षक बलराम कुमार सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola