ePaper

झामुमो का संगठन विस्तार, सभी मोर्चा की जिला कमेटी गठित

Updated at : 18 Jul 2025 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो का संगठन विस्तार, सभी मोर्चा की जिला कमेटी गठित

झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़वा जिला में संगठन विस्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़वा जिला में संगठन विस्तार किया गया है. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पार्टी के सभी मोर्चा की जिला समिति का गठन कर लिया गया है. केंद्रीय समिति ने नवगठित समिति की औपचारिक घोषणा कर दी है. इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शंभु राम ने बताया कि झामुमो जिला समिति के अनुशंसा के आलोक में केंद्रीय कार्यालय से सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गयी है. इसके तहत झामुमो युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू, उपाध्यक्ष धर्मराज पासवान, हरिओम यादव, सचिव मो. अतहर अली, संगठन सचिव अनुज चंद्रवंशी तथा कोषाध्यक्ष मो. सरफराज खान को बनाया गया है. जबकि महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, उपाध्यक्ष चंदा देवी, सचिव दीपमाला कुमारी, कोषाध्यक्ष किरण देवी, छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव विकास चंद्रवंषी, संगठन सचिव मो. शमशेर अंसारी, सह सचिव आर्यन सिंह, विक्की रोशन, कोषाध्यक्ष सुरज कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मोजीबुर्रहमान अंसारी, उपाध्यक्ष जगदीश टोप्पो, रेयाज खान, सचिव शौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष हिफाजत अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष इनरदेव सिंह खरवार, सचिव मो. सदाब खान, कोषाध्यक्ष मो. आजाद अंसारी, व्यवसायी मोर्चा का जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, सचिव दिव्य प्रकाश केशरी, संगठन सचिव शुभम प्रकाश, कोषाध्यक्ष मो. शमशाद खान, बुद्धिजीवी मोर्चा का जिला अध्यक्ष गौतम कृष्णा सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव अशर्फी राम, कोषाध्यक्ष राजनाथ राम, किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मेहता, उपाध्यक्ष रामसागर यादव, सचिव राजेंद्र मेहता तथा कोषाध्यक्ष बाबूलाल मेहता को बनाया गया है.जिलाध्यक्ष श्री राम ने बताया कि केंद्रीय समिति व जिला समिति के पदाधिकारियों ने सभी मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से अपने-अपने मोर्चा संगठनों का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola