ePaper

झामुमो महिला मोर्चा ने किया जिला कमेटी का विस्तार

Updated at : 15 Oct 2025 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो महिला मोर्चा ने किया जिला कमेटी का विस्तार

झामुमो महिला मोर्चा ने किया जिला कमेटी का विस्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा जिला महिला कमेटी का विस्तार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने पर बल दिया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में रेखा चौबे ने कहा कि झामुमो की महिला कमेटी महिलाओं की आवाज को सशक्त मंच देने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर संगठित हो, तो समाज और राजनीति में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं. इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में नयी कमिटियों का गठन किया गया. इनमें श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र से गीता देवी को अध्यक्ष, पूजा उरांव को सचिव और चंदना देवी को उपाध्यक्ष बनाया गया. नगर उंटारी प्रखंड से ऊषा देवी अध्यक्ष, मेरीस्ट लकड़ा सचिव, मंजू देवी कोषाध्यक्ष बनीं. भवनाथपुर प्रखंड से संगीता देवी अध्यक्ष, सुशीला देवी सचिव, और चिंता देवी कोषाध्यक्ष मनोनीत की गयीं. धुरकी प्रखंड से संविदा कुमारी अध्यक्ष, संध्या देवी सचिव, और सीता देवी कोषाध्यक्ष बनीं. विशुनपुरा प्रखंड से चंदा देवी, रीना देवी, और आरती देवी को क्रमशः अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. डंडई प्रखंड से उर्मिला देवी अध्यक्ष, सुमन देवी सचिव, और कमला देवी कोषाध्यक्ष नियुक्त की गईं. रमना प्रखंड से रिंकू देवी अध्यक्ष और रमापति देवी सचिव मनोनीत हुईं. खरौंधी प्रखंड से संगीता देवी अध्यक्ष, रूदा देवी सचिव, और सुनैना देवी कोषाध्यक्ष बनीं.सगमा प्रखंड से संध्या देवी अध्यक्ष, शकुंतला देवी सचिव, और प्रियंका कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. केतार प्रखंड से फूलकुमारी देवी अध्यक्ष, शारदा देवी सचिव, और जमीला बीबी कोषाध्यक्ष नियुक्त की गयीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola