ePaper

Jharkhand Village Story: झारखंड का अनोखा गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास

Updated at : 12 Feb 2025 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
Saruat Pahari Garhwa

गढ़वा का सरुअत पहाड़ी

Jharkhand Village Story: छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड में सरुअत गांव है. यहां की पहाड़ी पर भीषण गर्मी में भी ठंड का अहसास होता है.

विज्ञापन

Jharkhand Village Story: गढ़वा-झारखंड के गढ़वा जिले में एक गांव है, जहां भीषण गर्मी में भी ठंड का अहसास होता है. तपती गर्मी में भी सुकून मिलता है. नाम है सरुअत. प्रकृति की अनुपम छटा के बीच ये शानदार लोकेशन सैलानियों को काफी आकर्षित करता है. पर्यटक यहां की खूबसूरती का सपरिवार आनंद लेते हैं.

झारखंड की दूसरी ऊंची चोटी है सरुअत पहाड़ी

छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले के बड़गड़ प्रखंड में सरुअत पहाड़ी है. समुद्रतल से 3819 फीट की ऊंचाई पर है. ये पारसनाथ पहाड़ी (करीब चार हजार फीट) के बाद झारखंड की दूसरी ऊंची चोटी है. घने जंगल एवं झरना का आनंद लोग सालोंभर लेते हैं. भीषण गर्मी में भी यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर नहीं जाता. रात में न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री तक आ जाता है. यही वजह है कि यहां गर्मी के मौसम में भी चादर की जरूरत पड़ती है.

गर्मी के दिनों में आता है काफी आनंद


सरुअत के लोग बताते हैं कि यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं. मनोहारी दृश्य का लुत्फ उठाकर लौट जाते हैं. गर्मी के दिनों में यहां काफी आनंद आता है. भीषण गर्मी या लू के दौरान यहां ठंड महसूस होती है.

ऐसे पहुंच सकते हैं सरुअत पहाड़ी पर


सरुअत पहाड़ी पर झारखंड की ओर से गाड़ी से नहीं पहुंच सकते. छतीसगढ़ सीमा से चांदो से होकर बंदरचुआ के पास से चार पहिया वाहन या दोपहिया गाड़ी से आराम से पहुंच सकते हैं. बड़गड़ के पास से चांदो और बंदरचुआं तक जाना होगा. वहां से सीधे सरुअत पहाड़ी के ऊपर तक पहुंच सकते हैं. पैदल चल सकते हैं तो टेहरी पंचायत के हेसातू गांव के पास से सरुअत पहाड़ी पर पहुंच सकते हैं. पगडंडी नहीं होने के कारण चढ़ाई थोड़ी मुश्किल होती है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर होने लगती है बारिश

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola