ईश्वरी चौधरी कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बन

Author Sanjay
Updated:
विज्ञापन
ईश्वरी चौधरी कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बन

ईश्वरी चौधरी कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक बन

विज्ञापन

गढ़वा.

कांग्रेस पार्टी गढ़वा जिला कमेटी ने ईश्वरी चौधरी को कांग्रेस सेवा दल गढ़वा का कार्यकारी मुख्य संगठक बनाया है. श्री चौधरी के कार्यकारी मुख्य संगठक बनाये जाने के बाद कांग्रेस सेवा दल ने मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राज राजेंद्र प्रताप देव उपस्थित थे. श्री देव ने कहा कि ईश्वरी चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल पूरे जिले में मजबूत होगा. इसका लाभ कांग्रेस पार्टी संगठन को भी मिलेगा. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस की अनुषंगी इकाई है. इसके माध्यम से कांग्रेस की नीतियों एवं सेवा भाव कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. उन्होंने ईश्वरी चौधरी को गढ़वा का कार्यकारी मुख्य संगठक बनाने पर प्रदेश नेतृत्व की सराहना की. प्रेसवार्ता में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, मोबिन अंसारी, पूर्व प्रत्याशी अमृत शुक्ला, इंटक नेता करेश चौबे, सेवा दल के नसीम अंसारी, जफर इकबाल, मुनेश्वर सिंह व वृजेश तिवारी ने भी विचार व्यक्त किये.

इस अवसर पर ईश्वरी चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस सेवादल के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सेवा का भाव जगायेंगे. कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जो सभी जाति व धर्म को साथ लेकर चलती है. देश को आजादी दिलाने से लेकर स्वतंत्र भारत में देश को एक मजबूत राष्ट्र बनाने का श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है. वह सेवा दल के माध्यम से गांव-गांव में युवाओं को जोड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनायेंगे. अंत में पूर्व विधायक युगल किशोर पांडेय के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को शोक श्रद्धांजलि दी गयी.

उपस्थित लोग : प्रेसवार्ता में पप्पू चंद्रवंशी, अरविंद कुमार रवि, विवेक कुमार सिंह, विवेक शुक्ला, करार अंसारी, अमित सिंह, रोज मोहम्मद अंसारी, मोजान अंसारी, नचिकेता कुमार चौधरी, अनुराग पटेल, मिथुन कुमार चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay

लेखक के बारे में

By Sanjay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola