महिला रोगों के उपचार के लिए क्लिनिक का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
महिला रोगों के उपचार के लिए क्लिनिक का शुभारंभ

महिला रोगों के उपचार के लिए क्लिनिक का शुभारंभ

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर. रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित समाजसेवी विजय कुमार सिंह के मकान में महिलाओं से संबंधित रोगों के उपचार के लिए एक अत्याधुनिक क्लिनिक का शुभारंभ किया गया. क्लिनिक का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामानंद पांडेय, समाजसेवी विजय कुमार सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निधि सिंह एवं भाजपा नेता लक्ष्मण राम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इससे पूर्व समाजसेवी विजय कुमार सिंह, युवा समाजसेवी विक्रांत सिंह, डॉ निधि सिंह व उनके परिवारजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना की. मौके पर समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं को अब उनसे संबंधित रोगों के उपचार के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा. क्लिनिक के शुरू होने से खासकर क्षेत्र के गरीब महिलाओं को अब बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि डॉ निधि सिंह जो वर्तमान में अनुमंडल अस्पताल में पदस्थापित हैं, अस्पताल के बाद वे यहां अपनी सेवाएं देंगी. मौके पर अनुमंडल अस्पताल की डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी, प्रो बीडी सिंह, रामलाला मिश्रा, सुधीर चौबे, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola