भूमि विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल

भूमि विवाद को लेकर मारपीट में पति-पत्नी घायल
गढ़वा. मझिआंव थाना क्षेत्र के पूरहे गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गये. घायलों में शंभू राजवार व उसकी पत्नी सविता देवी शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में शंभू ने बताया कि उन्होंने मुनिया कुंवर से 90 साल के लिए जमीन का एग्रीमेंट कराया था, लेकिन दूसरे पक्ष के अभय रजवार उसी भूमि में अपने घर का निर्माण कर रहा था. शंभू ने जमीन पर घर बनाने से मना किया तो उक्त लोगों ने एग्रीमेंट में गवाह बने सुरेंद्र कुमार रजवार के घर पूछताछ के लिए चले गये. इसी क्रम में शंभू राजवार भी वहां पहुंच गया. इसके बाद वहां कुछ लोगों ने मिलकर शंभू व उसकी पत्नी पीटाई कर दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




