कोडरमा में जीटीएसइ सेमिनार का आयोजन
Updated at : 24 Jan 2026 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा में जीटीएसइ सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन
रांची. कोडरमा के शिव वाटिका हॉल में गोल इंस्टीट्यूट की ओर से गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (जीटीएसइ) सेमिनार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्री-एग्जाम में सफल एवं मेन परीक्षा में सम्मिलित हुए सैकड़ों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ भाग लिया. सेमिनार का उद्देश्य छात्रों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें सही मार्ग दर्शन प्रदान करना था. अतिथि के रूप में कैलाश राय एसवीएम, कोडरमा के प्रिंसिपल आनंद मोहन एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रिंसिपल प्रमोद सिंह उपस्थित रहे. सेमिनार को गोल धनबाद के संजय आनंद ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जीटीएसइ की शुरुआत सामाजिक दायित्व के तहत की गयी थी, ताकि छोटे शहरों और कस्बों के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक हो सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




