नदी में डूबने से बच्ची की मौत

नदी में डूबने से बच्ची की मौत
प्रतिनिधि, भवनाथपुर भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव के तिनकोनिया टोला में पुल के पास नदी में डूबने से शुक्रवार को पुष्पा कुमारी (10) की मौत हो गयी. पुष्पा बुका गांव के दशरथ पासवान की पुत्री थी. शुक्रवार सुबह पुष्पा अपने घर से दीपावली की सफाई के बाद कुर्सी धोने नदी में गयी थी. कुर्सी धोने के क्रम में वह नदी में डूब गयी. पुष्पा को डूबते देख आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीणों ने बच्ची को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पुष्पा की माता व पिता किसी रिश्तेदार के घर गये हुए थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. इधर घटना की सूचना मिलते भवनाथपुर थाना के एएसआइ नारायण प्रसाद ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




