ePaper

पूरी ईमानदारी से निभायें अपनी जिम्मेदारी : मिथिलेश

Updated at : 20 Jul 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
पूरी ईमानदारी से निभायें अपनी जिम्मेदारी : मिथिलेश

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

विज्ञापन

झामुमो के नव मनोनीत पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित प्रतिनिधि, गढ़वा झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में पार्टी के विभिन्न वर्ग संगठन, मोर्चा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि झामुमो में केंद्रीय अध्यक्ष व कार्यकर्ता एक समान हैं.बस लोगों की जिम्मेवारी भर अलग-अलग होती है. इसलिए पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता मिलकर निष्ठापूर्वक इमानदारी से अपनी जिम्मेवारी निभायें. सफलता कदम चूमेगी. उन्होंने कहा कि काफी सोच समझ कर लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जिन्हें जिम्मेवारी नहीं मिली है, वे भी पूरी तन्मयता से कार्य करें. वैसे लोगों पर सब की नजर होगी निश्चित रूप से वे भी आगे बढ़ेंगे. हम सभी लोग आज संकल्प लें कि सभी को मिलजुल कर संगठन, झामुमो परिवार को और भी मजबूत बनाना है. श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है. उसके बाद ही कोई मंत्री व विधायक है. मौके पर शरीफ अंसारी, जवाहर पासवान, चंदन जायसवाल, विश्वनाथ सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया. जिलाध्यक्ष शंभु राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर मुख्य रूप से तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, ताहिर अंसारी, परेश तिवारी, नितेश सिंह, आशीष अग्रवाल, धनंजय तिवारी, फरीद खान, नवीन तिवारी, सलीम जाफर, शंभु राम, मदनी खान, मुजीबुर्र रहमान, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इन्हें किया गया सम्मानित सम्मानित किये गये पदाधिकारियों में झामुमो युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह उर्फ छोटू, उपाध्यक्ष धर्मराज पासवान, हरिओम यादव, सचिव मो. अतहर अली, संगठन सचिव अनुज चंद्रवंशी तथा कोषाध्यक्ष मो. सरफराज खान, महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, उपाध्यक्ष चंदा देवी, सचिव दीपमाला कुमारी, कोषाध्यक्ष किरण देवी, छात्र मोर्चा का जिलाध्यक्ष निशांत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष किरण कुमारी, सचिव विकास चंद्रवंशी, संगठन सचिव मो. शमशेर अंसारी, सह सचिव आर्यन सिंह, विक्की रोशन, कोषाध्यक्ष सुरज कुमार तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मोजीबुर्रहमान, उपाध्यक्ष जगदीश टोप्पो, रेयाज खान, सचिव शौकत अंसारी, कोषाध्यक्ष हिफाजत अंसारी, क्रीड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, उपाध्यक्ष इनरदेव सिंह खरवार, सचिव मो. सदाब खान, कोषाध्यक्ष मो. आजाद अंसारी, व्यवसायी मोर्चा का जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मनीष कमलापुरी, सचिव दिव्य प्रकाश केशरी, संगठन सचिव शुभम प्रकाश, कोषाध्यक्ष मो. शमशाद खान, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौतम कृष्णा सिन्हा उर्फ बुल्लू बाबू, उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सचिव अशर्फी राम, कोषाध्यक्ष राजनाथ राम, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्यदेव मेहता, उपाध्यक्ष रामसागर यादव, सचिव राजेंद्र मेहता तथा कोषाध्यक्ष बाबूलाल मेहता का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola