ePaper

विश्व ह्रदय दिवस पर शिक्षकों की होगी नि:शुल्क जांच

Updated at : 27 Sep 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व ह्रदय दिवस पर शिक्षकों की होगी नि:शुल्क जांच

विश्व ह्रदय दिवस पर शिक्षकों की होगी नि:शुल्क जांच

विज्ञापन

प्रतिनिधि गढ़वा विश्व हृदय दिवस पर सोमवार को प्रभात मेडिकल सेंटर की ओर से नि:शुल्क ह्रदय जांच सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसकी जानकारी देते हुए ह्रदय रोग विशेषज्ञ व जीएम कार्जियोलॉजिस्ट डॉ पंकज प्रभात ने शनिवार को बताया कि इस बार विश्व ह्रदय दिवस शिक्षकों के नाम समर्पित होगा. उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन प्रभात मेडिकल सेंटर, कालीस्थान गढ़वा में सुबह 10 बजे से होगा. इस दौरान हृदय रोग से संबंधित सभी जांच शिक्षकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क की जायेंगी. साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और आवश्यक जीवनशैली संबंधी सुझाव भी दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं. डॉ प्रभात ने अधिक से अधिक शिक्षकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola