ePaper

मामूली अपराधों में बंद कैदियों को दी जायेगी नि:शुल्क सहायता

Updated at : 21 Dec 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
मामूली अपराधों में बंद कैदियों को दी जायेगी नि:शुल्क सहायता

मामूली अपराधों में बंद कैदियों को दी जायेगी नि:शुल्क सहायता

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के निर्देश पर रविवार कोगढ़वा के मंडल कारा में विशेष जेल अदालत सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करना और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. जेल अदालत के दौरान एलएडीसी के सदस्यों ने कैदियों को उनके वादों (केस) की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी. शिविर में विशेष रूप से उन बंदियों पर चर्चा की गयी, जो मामूली अपराधों में लंबे समय से जेल में बंद हैं. डीएलएसए उनके मामलों पर विचार कर उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायेगा. साथ ही, बंदियों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ बंदियों के लिए सदर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया. इस दौरान कैदियों के ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की गहन जांच की गयी. जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. डॉक्टरों ने बंदियों को जेल परिसर में स्वच्छता बनाये रखने और मौसमी बीमारियों से बचाव के टिप्स भी दिये. मौके पर एलएडीसी के सदस्यों ने कहा कि जेल का उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि बंदियों में सुधार की भावना पैदा करना है. ऐसे आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उन्हें यह महसूस होता है कि कानून और समाज उनके प्रति संवेदनशील है. इस अवसर पर एलएडीसी सदस्य प्रवीन्द कुमार साहू, नित्यानंद दुबे, अनीता रंजन, जेलर मेहसाद आलम, सदर अस्पताल के चिकित्सक और पैरालीगल वॉलंटियर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola