चुनाव के दौरान कोताही न बरते पुलिस पदाधिकारी: एसपी

Updated:
विज्ञापन
चुनाव के दौरान कोताही न बरते पुलिस पदाधिकारी: एसपी

चुनाव के दौरान कोताही न बरते पुलिस पदाधिकारी: एसपी

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को दी ब्रीफिंग प्रतिनिधि, गढ़वा जिले के तीन नगर निकायों (गढ़वा नगर परिषद, श्री वंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत) में सोमवार को होने वाले मतदान को लेकर गढ़वा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शनिवार को पुलिस केंद्र में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने चुनाव में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिये. पुलिस केंद्र के परिचारी प्रवर संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस ब्रीफिंग सत्र के दौरान एसपी ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसपी ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें सामान्य, संवेदनशील और अति-संवेदनशील श्रेणी है. सुरक्षा बल की तैनाती इसी वर्गीकरण के आधार पर की गयी है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में चार क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है. बाहरी व्यक्तियों और होटलों की होगी सघन जांच चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए एसपी ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को क्षेत्र के सभी होटल, लॉज और कम्युनिटी हॉल की जांच करने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पाया जाता है, तो उसपर तत्काल कार्रवाई करें. इसके अलावा इंटरस्टेट (अतंरराज्यीय) मार्गों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी लेने के निर्देश दिये गये हैं. समस्या होने पर डायल 112 पर सूचना दें एसपी अमन कुमार ने कहा कि गढ़वा पुलिस ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना डरे अपने मताधिकार का प्रयोग करें. यदि कोई समस्या हो, तो बूथ पर तैनात अधिकारियों को बतायें या तत्काल डायल 112 पर सूचना दे

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola