शराब की दो भट्ठी को किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

शराब की दो भट्ठी को किया ध्वस्त

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा सदर एसडीएम संजय कुमार ने शनिवार को अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान उन्होंने लगमा क्षेत्र के वनखेता बस्ती में संचालित अवैध महुआ शराब की दो भट्ठी को ध्वस्त किया. साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त ड्रम, पाइप व अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 14 क्विंटल अर्धनिर्मित महुआ जावा शराब भी नष्ट की गयी. उन्होंने बताया कि टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गये. हालांकि स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त अवैध कारोबार का संचालन लंबे समय से पिंटू मेहता नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है. संबंधित अवैध कारोबारी और उसके पूरे नेटवर्क की जांच कर विधि सम्मत अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए एसडीएम ने जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देशित किया है. एसडीएम ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध संबंधित विभागीय कर्मी एवं स्थानीय पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola