अंतरराज्यीय सीमा की होगी विशेष निगरानी

Updated:
विज्ञापन

अंतरराज्यीय सीमा की होगी विशेष निगरानी

विज्ञापन

श्री वंशीधर नगर (गढ़वा). नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को श्री वंशीधर नगर थाना परिसर में बैठक हुई. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश और झारखंड के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तालमेल बैठकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने की रणनीति बनायी. बैठक में मुख्य रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने पर चर्चा हुई. अधिकारियों ने निर्णय लिया कि चुनाव के दौरान सीमा पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. दूसरे राज्यों से अवांछित तत्वों के प्रवेश, अवैध शराब की तस्करी और हथियार के मूवमेंट को रोकने के लिए चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जायेगा. एसडीपीओ ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव हमारी प्राथमिकता है. बैठक में अंचलाधिकारी राजेश कुमार राय आदि उपस्थित थे

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola