ePaper

खाद्य निरीक्षक ने छापामारी कर गुटखा, तंबाकू बरामद किया

Updated at : 12 Aug 2020 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
खाद्य निरीक्षक ने छापामारी कर गुटखा, तंबाकू बरामद किया

खाद्य निरीक्षक ने छापामारी कर गुटखा, तंबाकू बरामद किया

विज्ञापन

श्री बंशीधर नगर : खाद्य निरीक्षक राजा कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बंशीधर नगर के आधा दर्जन दुकानों में प्रतिबंधित तंबाकू बेचने वाले के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान के दौरान दुकान से प्रतिबंधित तंबाकू जर्दा सिगरेट जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों को दो सौ रुपए नगद जुर्माना वसूला. छापामारी के दौरान खाद्य निरीक्षक ने लगभग दस हजार रुपये के प्रतिबंधित गुटका जर्दा तथा सिगरेट जब्त किया.

छापामारी के दौरान बंशीधर नगर में प्रतिबंधित तंबाकू सिगरेट जर्दा बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार छापामारी की सूचना के बाद दुकान बंद कर भाग निकले. छापामारी के दौरान खाद्य निरीक्षक ने प्रतिबंधित तंबाकू जब्त करने के बाद संबंधित दुकानदारों को दोबारा प्रतिबंधित सामानों की बिक्री किए जाने के बाद पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही.

खाद्य निरीक्षक में बंशीधर नगर के कोई किराना दुकानों में बिना रजिस्टर्ड ब्रांड का कोई खाद्य पदार्थ नहीं बेचने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे खाद्य पदार्थ दुकान में है तो उसे तत्काल हटा दें. खाद्य निरीक्षक राजा कुमार ने छापामारी के दौरान संबंधित दुकानदारों से खाद्य पदार्थ का लाइसेंस जल्द लेने का निर्देश दिया. छापामारी के दौरान नगर पंचायत सिटी मैनेजर रवि कुमार सहित पुलिस बल के जवान उपस्थित थे.

post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola