एमडीएम स्टोर का दरवाजा तोड़ पांच क्विंटल चावल की चोरी

Updated:
विज्ञापन
एमडीएम स्टोर का दरवाजा तोड़ पांच क्विंटल चावल की चोरी

प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी प्राथमिकी प्रतिनिधि, रंका अनुमंडल मुख्यालय के मेन रोड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एमडीएम (मिड-डे मील) स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दियाम. चोरों ने स्टोर रूम में रखे 10 बोरी (करीब 5 क्विंटल) चावल की चोरी कर ली. इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साधना सिन्हा ने रंका थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापिका ने बताया कि चोर विद्यालय के पीछे की चहारदीवारी फांदकर परिसर के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद एमडीएम स्टोर रूम के दरवाजे को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. गुरुवार को विद्यालय के खुलने पर घटना की जानकारी हुई. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान चहारदीवारी के पास कुछ चावल भी गिरा मिला. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के भोजन के लिए रखे अनाज की चोरी से मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में कठिनाई होगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola